गेंदे का फूल पूजा के लिए ही नहीं बिमारियों में भी है लाभदायक

यदि आप खूनी बवासीर के रोग से परेशान हैं तो आप बिना खर्च किए इस रोग से आराम पा सकते हैं। इसके लिए आपकों गेंदे के फूल का प्रयोग करना होगा। गंेदे का फूल खूनी बवासीर के रोग में काफी लाभदायक होता है।
इसको कैसे प्रयोग किया जाए इसके बारे में बताते हैं।
1ः- गेंदे के फूल की पंखुडि़यों को 10 ग्राम की मात्रा में थोड़े से घी के साथ पकाकर दिन में 3 बार रोजाना सेवन करने से लाभ मिलता है।
2ः- 10 ग्राम गेंदे के पत्ते, 2 ग्राम काली मिर्च को एक साथ पीसकर पीने से बवासीर के रोग में लाभ होता है।
3ः- 5 से 10 ग्राम गेंदे के फूलों की पंखुडि़यों को घी में भूनकर रोजाना 3 बार रोगी को देने से बवासीर से बहने वाला खून बंद हो जाता है।
4ः- गेंदे के पत्तों का रस निकालकर पीने से बवासीर में बहने वाला रक्त तुरन्त बंद हो जाता है।
5ः- रात के समय में 250 ग्राम गेंदे के पत्ते और केले की जड़ को 2 लीटर पानी में भिगों दें और सुबह इसका रस निकाल लें इस रस को 15 से 20 ग्राम की मात्रा में सेवन करें इससे बवासीर रोग में आराम मिलेगा।
6ः- खूनी बवासीर में गेंदे के फूलों का 5-10 ग्राम रस दिन में 2-3 बार सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है।
7ः- गेंदे के फुल की पंखुडि़यों को पीसकर इसका 10 ग्राम रस निकाल लें। इस रस को गाय के 30 ग्राम घी के साथ मिलाकर प्रतिदिन सूबह-शाम पीने से खूनी बवासीर ठीक होती है।
गेंदे के फूल या पत्तों का रस निकाल कर पीयें। इससे बादी बवासीर के सूजन ठीक होती है।

Vaid Deepak Kumar, Adarsh Ayurvedic Pharmacy, Daksh mandir marg, Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmail.com, 9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *