ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

24 घंटे में किया पुलिस ने घटना का खुलासा, माल बरामद


हरिद्वार।
ज्वैलर्स की दुकान से ज्वैलरी से भरा बैग चोरी करने के आरोपितों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी का सारा सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक बीते रोज रूड़की शिवाजी कालोनी स्थित एमआर ज्वैलर्स के स्वामी शेख मोनिबर ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में बैग जिसमे नगदी व ज्वैलरी रखी थी, चोरी करने के संबंध मुकदमा दर्ज कराया था।


मुकद्मा दर्ज होने के बाद घटना के खुलासे के लिए एसएसपी अजय सिंह ने चोरी के खुलासे के निर्देश दिए। चोरी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कोतवाली रुड़की व कोतवाली गंगनहर की संयुक्त टीम ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित मुसर्रफ उर्फ शाहिद उर्फ पप्पू पुत्र अशरफ निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार व मीर आलम पुत्र मौहसीन निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को नहर की पटरी सोनाली पुल के पास से दबोचा लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी किया गया शत प्रतिशत माल बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *