बिजली कनेक्शन काटने गए लाइनमैन से मारपीट, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। बिजली बिल के बकायदारों का विद्युत कनैक्शन काटने गए बिजली कर्मचारी से मारपीट की गई। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ विद्युत विभाग के अवर अभियंता की ओर से पुलिस मेे शिकायत दर्ज कराई गई।

जानकारी के मुताबिक अमित व सुबोध पुत्रगण हुकम सिंह ग्राम छांगामजरी का विद्युत विभाग पर बकाया चला आ रहा है,संस्थान की ओर से कई बार रिमाइंडर के बावजूद बिल का भुगतान जमा ना कराने के बाद अवर अभियंता उप-संस्थान डाडा जलालपुर की ओर से जब लाईनमैन को अस्थाई रूप से विद्युत कनैक्शन काटने भेजा गया तो आरोप है कि अमित व सुबोध ने मिलकर लाइनमैन कल्लू की पिटाई कर दी।

इसके बाद उप-संस्थान डाडा जलालपुर के अवर अभियंता मुकेश कुमार ने आरोपी अमित व सुबोध पुत्रगण हुकम सिंह ग्राम छांगामजरी के खिलाफ भगवानपुर थाने में लाइनमैन के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मेे मुकदमा दर्ज कराया गया। भगवानपुर पुलिस ने उपरोक्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *