हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में हुई महिला से मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने 02 आरिपतों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूट का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक, व 02 चाकू बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम अर्जुन कुमार पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम जमुना खास थाना नौगांव जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश हाल पता राम धाम कॉलोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार व विशाल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम श्यामी वाला थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता राम धाम कॉलोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार बताए हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।


मोबाइल लूट के 02 आरोपी दबोचे
