अंगूरः कई रोगों के उपचार में है कारगर

अंगूर प्राकृतिक फल है। यह हर तरह से आपके लिए फायदा करता है। अंगूर की कई तरह की प्रजातियां हैं। जैसे लंबे अंगूर, काले अंगूर, छोटे अंगूर आदि। इन्ही अंगूरों से किशमिश बनाई जाती है। अंगूर में कैलोरी, फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी, ई और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अंगूर प्राकृति का एैसा फल है जिसमें हर तरह के उत्तम गुण हैं जो सेहत और उम्र को बढ़ाने में मददगार होते हैं। इस लेख के माध्यम से आपको अंगूर में छिपे सेहत के राज के बारे में बताया जाएगा जो कई रोगों को दूर करने में आपकी मदद करेगें।

अंगूर में ग्लूकोज, मेग्नीशियम और साइट्रिक आदि जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अंगूर कई रोगों में लाभ देता है जैसे टी बी, कैंसर, रक्त विकार और पारिया जैसे रोगों का अंत करने में लाभदायक है। साथ ही अंगूर का प्रयोग बच्चे, युवा, कमजोर और गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदा करता है।

डायबिटीज
जिन लोगों को डायबिटीज है उनके लिए अंगूर सेवन करना हितकारी है। अंगूर शूगर की मात्रा को कम करता है। खून में मौजूद शूगर को नियंत्रित करने में अंगूर अहम भूमिका निभाता है। अंगूर खून की कमी और आयरन की कमी को दूर करता है।

माइग्रेन
जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है वे सुबह उठकर अंगूर का रस पीयें। एैसा कुछ दिनों तक करने से माइग्रेन की समस्या से निजात मिल सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर
हाल ही में हुए नये शोध में यह बात सामने आई है कि ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने में अंगूर सेवन एक कारगर उपाय है। साथ ही हर्ट अटैक के रोग से बचने के लिए काले अंगूर का जूस पीने से लाभ मिलता है। काले अंगूर का रस खून के थक्कों को बनने से रोक देता है।
अंगूर का रस पीने से दिल में हो रहे दर्द में आराम मिलता है।

कब्ज और भूख
कब्ज को खत्म करने के लिए काली मिर्च और नमक को अंगूर में डालकर सेवन करना चाहिए।
भूख बढ़ाने में भी अंगूर एक कारगर नुस्खा है। विटामिन ए की भरपूर मात्रा होने पर यह भूख को बढ़ाने में मदद करता है।

खून की कमी
खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी पूरी हो जाती है।
अंगूर हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। इसलिए अंगूर का एक गिलास जूस अवश्य पीयें।

याददास्त
याददास्त को बढ़ाने के लिए अंगूर के रस की 2 चम्मच सुबह और 2 चम्मच शाम को पानी के साथ मिलाकर, खाना खाने के बाद लें। यह आपकी कमजोर याद शक्ति को बढ़ाएगा।

रक्त स्त्राव
शरीर से खून निकलने से या रक्त स्त्राव होने पर शहद के दो चम्मच एक गिलास अंगूर के  जूस में मिलाकर पीएं। यह रक्त स्त्राव की वजह से हुई खून कमी को दूर करता है।

इनफेक्शन
नियमित रूप से अंगूर का जूस पीने से शरीर की अल्जाइमर और वाइरल जैसे इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।

फोड़े-फुंसी
त्वचा संबंधित समस्याओं जैसे मुंहासे, फोड व फुंसी आदि को सुखाने का काम करता है अंगूर।

उल्टी होने पर
उल्टी की समस्या हो या जी मिचला रहा हो ऐसे में काली मिर्च और थोड़ा सा नमक को अंगूर के रस में मिलाकर पींए। 

बालों और आंखों को भी स्वस्थ रखता है अंगूर का सेवन।

मुंह के छाले
अंगूर मुंह के छालों से भी मुक्ति दिलता है। अंगूर के रस से कुल्ला करने से मुंह से संबंधित रोग जैसे घाव और छाले दूर हो जाते हैं।

अंगूर वैदिक दृष्टि से अनोखा फल है। इसलिए अंगूर को किसी न किसी रूप में अपने भोजन में शामिल करें।

Vaid Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Daksh Mandir Marg
Kankhal Haridwar
aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *