देर रात्रि मैक्स वाहन सड़क से स्लिप होकर घर की छत पर गिर गया। घटना टिहरी जनपद की बालगंगा तहसील में छतियारा खवाड़ा मोटर मार्ग पर हुई। गनीमत रही कि उस समय घर में सो रहे लोग बच गए। छत टूटने पर बड़ा हादसा हो सकता था। जिस किसी ने भी ये घटना देखी, वह हैरत में पड़ गया। स्थानीय लोगों ने लोनिवि पर गंभीर आरोप लगाए है। हादसे के वक्त घर के अंदर 6 लोग सो रहे थे।
टिहरी जनपद की बालगंगा तहसील में देर रात्रि छतियारा खवाड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन सड़क से स्लिप होकर घर की छत पर गिर गया। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था। वाहन चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि कई बार क्रॉस बैरियर लगाने की मांग की गई, लेकिन विभाग के अधिकारी उनकी गुहार नहीं सुन रहे हैं। सड़क के किनारे घटिया तरीके से जो पुश्ते लगाए गए हैं, उससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। घटिया तरीके से लगाये पुश्ते की वजह से मैक्स वाहन हादसे का शिकार हुआ है। पुश्ता टूटते ही मैक्स सीधे छत पर जा गिरा। लेकिन गनीमत है कि मकान के अंदर सो रहे लोग सुरक्षित बच गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं जेसीबी की मदद से वाहन को बमुश्किल रोड पर निकाला गया।


