युवती ने वीडियो कॉल करके बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करके ठगे 14 लाख

एक रिटायर कर्मचारी से वीडियो कॉल कर अश्लील फोटो वीडियो बनाकर युवती द्वारा 14 लाख से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त का कहना है कि वो बदनामी के डर से उसके चंगुल में फंस गया। पूरे मामले में पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड कर्मचारी वीडियो कॉल से ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ है। ठगों ने उससे लगभग 14.30 लाख रुपए ठग लिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक 16 जनवरी को उन्हें एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और उन्होंने वह कॉल रिसीव कर ली। कॉल पर एक लड़की बात कर रही थी। 17 जनवरी को फिर से उसी नंबर से कॉल आई और उसमें लड़की ने सरकारी कर्मचारी का अश्लील वीडियो बना लेने की बात कही और वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए पैसे की डिमांड कर डाली।
इससे पहले कि कर्मचारी कुछ समझ पाता वह ठगों के जाल में फंस चुका था।

बदनामी के डर से 4 बार में उसने कुल 14 लाख 29 हजार 500 रुपए ठगों को ट्रांसफर कर दिए। लेकिन इस पर भी ठगों का दिल नहीं भरा और उन्होंने कर्मचारी से और पैसों की डिमांड की। जिसके बाद कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मुखानी थाना प्रभारी राकेश बोहरा का कहना है कि पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *