मंडल अध्यक्षों के नियुक्त से कार्यकर्ताओं में होगा ऊर्जा का संचारः यतीश्वरानंद

हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके नियुक्त होने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने सभी से उम्मीद जताई कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का आमजन को लाभ दिलाने का काम करेंगे।


बृहस्पतिवार को वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार ग्रामीण के तीनों मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, प्रणव यादव, सीमा चौहान का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा में सभी जाति वर्गों को एक समान सम्मान मिलता है। आज केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से हर कोई खुश है। सभी को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उत्तराखंड के गठन से लेकर समूचे विकास में भाजपा का ही योगदान है। आज चारधाम यात्रा मार्ग हों या पर्यटन के साथ मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, प्रणव यादव और सीमा चौहान ने कहा कि उन्हें जो पद मिले हैं वह उसके अनुरूप काम करते हुए भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे।


इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, सदस्य सोनहवीर पाल, जिला मंत्री अलोक द्विवेदी, संजय सरदार, ऋषिपाल कश्यप, ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, सत्य कुमार, श्रवण चौहान, रेणु चौधरी, विवेक चौहन, उप प्रमुख धर्मेन्द्र प्रधान, अंकित चौहान, पंकज चौधरी, राहुल चौहान, प्रमोद कुमार, नितिन पाल, दीपक सैनी ग्राम प्रधान, चेतन यादव, अंकित शर्मा, सौरव शर्मा, चेतन कोचर आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *