हरिद्वार। देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती, सैनी जागृति मंच कनखल के तत्वाधान में हनुमंतपुरम कनखल पर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर बीपी सिंह सैनी ने व संचालन पत्रकार काशीराम सैनी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सावित्रीबाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित के साथ हुई।

सभा को संबोधित करते हुए माता सावित्रीबाई फूले के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि विषम परिस्थितियों में माता सावित्रीबाई ने सर्व प्रथम भारत वर्ष में स्कूल खोलकर बालिकाओं को शिक्षा प्रदान की। हमें उनके बताए आदर्शों पर चलकर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देनी चाहिए। इसके अलावा सामाजिक चेतना के साथ-साथ सभी को राजनैतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया गया। सभी ने अपने महापुरुषांे के चित्र अपने घरों में रखने के लिए अपील की। माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने व 3 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए भी सभी वक्ताओं ने भारत सरकार से मांग करने के लिए प्रस्ताव रखा। सभा में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट संजय सैनी व रवि पाल सैनी को विकासनगर से आए शिक्षाविद रविंदर सैनी व दानवीर जितेंद्र सैनी को सैनी जागृति मंच कनखल द्वारा सम्मानित किया गया। सभा में उपस्थित सभी मातृशक्ति बहनों व बच्चों को मंच के संरक्षक सूर्यकांत सैनी व सलाहकार हुकम सिंह सैनी ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा मंच के सलाहकार हुकम सिंह सैनी, सैनी आश्रम में अध्यक्ष आदेश सम्राट सैनी, सेवानिवृत्त तहसीलदार सुशील सैनी, पूर्व प्रधान सत्येंद्र सैनी, डॉ महेंद्र सैनी, बिजेंद्र नागयान, सुशील सैनी एडवोकेट, शिक्षविद बलबीर सैनी, नीरज सैनी, नरेन्द्र सैनी, तेजपाल सैनी, राम कुमार सैनी, भोपाल सैनी, सुरेन्द्र सैनी, भारत भूषण सैनी, धूम सिंह सैनी, अरविंद सैनी, अनमोल सैनी, प्रदीप सैनी, विनोद सैनी, योग शिक्षिका प्रतिभा सैनी, प्रनीता सैनी, गुड्डो सैनी ने भी संबोधित किया। सभा के अन्त में सैनी आईटीआई के प्रबंधक लोकेन्द्र सिंह सैनी के देहावसान होने पर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।