पुलिस ने नाबालिग बेटी से यौन शोषण करने के आरोप में दंपति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पिता ने नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाए है। हैरानी की बात ये है कि पीड़िता की मां ने भी इस मामले में बेटी का साथ नहीं दिया। मामला उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर का है।
काशीपुर सीओ वंदना वर्मा ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि एक सितंबर को कविता बुटोला सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर सखी वन स्टॉप सेंटर रुद्रपुर को तहरीर के माध्यम से सूचना दी गई थी कि काशीपुर की गड्ढा कॉलोनी का रहने वाला व्यक्ति अपने पति के साथ मिलकर नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा है। आरोपी पीड़िता का सौतेला पिता है।
नाबालिग ने अपने बयान में बताया कि उसके सौतेले पिता ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं पीड़िता ने जब पिता की करतूत अपनी मां को बताई तो उसने बेटी का साथ देने की बजाय आरोपी पति का ही साथ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोप दंपति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दंपति फरार हो गए थे, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। दंपति दिल्ली करोल बाग में छिपे हुए थे। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी सुरेंद्र सिंह ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी पिता को काशीपुर और मां को दिल्ली से गिरफ्तार किया।


