हरिद्वार। पति की दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद महिला ससुराल से लौट रही थी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सहारनपुर निवासी एक युवती की शादी जनपद हरिद्वार के मंगलौर के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। महिला का पति से विवाद चल रहा है, जिसके चलते वह अपने मायके आ गई। इसी बीच महिला को यह जानकारी मिली कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। जिस पर महिला पति से मिलने ससुराल पहुंची। जहां ससुरालियों से महिला का विवाद हुआ। आरोप है कि ससुरालियों ने धक्के देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला वापिस अपने मायके सहारनपुर जा रही थी।
महिला का आरोप है कि रास्ते में पनियाला रोड पर सुनसान जगह पर उसके देवर ने उसे रोककर उससे अभद्रता की व उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने बताया कि उसके शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी और फरार हो गया।
पीड़िता ने मायके पहुंचकर मामले की शिकायत गंगनहर कोतवाली पुलिस मेे की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला ने शोर मचाया तो आरोपित उसकी पिटाई कर वहां से धमकी देते हुए इसके बाद पीड़ित महिला अपने मायके पहुंची और पुलिस से शिकायत की। महिला ने इस बावत से मामले की शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


