एक महिला ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। घटना देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र की है। महिला का आरोप है कि सिपाही ने खुद को तलाकशुदा बताया था। महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पड़ोस में उत्तराखंड पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट में तैनात सिपाही रहता था। सिपाही ने खुद को तलाकशुदा बताया और शादी का झांसा दिया। शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसके बाद सिपाही का ट्रांसफर पौड़ी में हो गया था। पौड़ी जाने के बाद भी सिपाही ने वीडियो कॉल पर कई बार अश्लीलता की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सिपाही का पौड़ी में भी किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। थाना कैंट प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।


सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
