हरिद्वार। एक तेज रफ्तार ऑयल टैंकर और यात्रियों से भरी मैक्स की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैक्स सड़क किनारे पलट गई। जिससे उसमें सवार कुछ यात्री इधर-उधर जा गिरे। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। घटना श्यामपुर थाना क्षेत्र में दोपहर के समय हुई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और घायलों को लोगों की मदद से बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 की मदद से जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कांगड़ी क्षेत्र में हाईवे पर नजीबाबाद की ओर जा रहे तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने आगे चल रहे यात्रियों से भरे मैक्स वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे बनी खाई में जाकर पलट गया। दुर्घटना में मैक्स में सवार 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस मामले की अभी जांच की जा रही है। वहीं घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।