खेलो इंडिया मास्टर गेम के विजेताओं को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नेशनल खेलो (इंडिया मास्टर्स गेम्स) के पदक विजेता फुटबाल खिलाडि़यों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी खिलाडि़यों को उनके अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

देहरादून स्थित फुटबॉल एकेडमी के संस्थापक एवं हेड कोच, खेलो मास्टर गेम फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया, फिट इंडिया का अभियान युवाओं को प्रेरित कर रहा है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया अभियान के क्रम में खेलो मास्टर्स गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बता दें, राज्य बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड के फुटबाल खिलाडि़यों ने नेशनल खेलो इंडिया मास्टर्स गेम्स में अपना जलवा दिखाया था। इसका आयोजन दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 30 अप्रैल से 3 मई तक किया गया था। इसमें उत्तराखंड की 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और 50 वर्ष आयु वर्ग की फुटबाल टीम ने प्रतिभाग किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *