हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने दो मोबाइल स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से छीने गए मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम डेंसो चौक के पास फैक्ट्री से लौट रही अंजुम, निवासी महादेवपुरम से बाइक सवार दो युवकों ने सैमसंग का मोबाइल झपट लिया और मौके से फरार हो गए। महिला ने सिडकुल थाना पुलिस को मामले में शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। इस दौरान पुलिस के हाथ झपटमारो के संबंध में सुराग लगे। जिसके बाद पुलिस ने टिन मार्केट रोशनाबाद से नीतू वर्मा और कार्तिक चौहान, निवासी जिला मुजफ्फरनगर को धर दबोचा। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर छीने गए मोबाइल को भी बरामद कर लिया। साथ ही एक बाइक भी पुलिस ने बरामद की।
थाना सिडकुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने कहाकि इस घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों से मोबाइल बरामद कर लिया गया है। साथ ही एक बाइक भी बरामद की है।
![](http://gatimannews.com/wp-content/uploads/2023/06/%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6-%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%AB%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A4%96%E0%A4%B2-%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%82%E0%A4%A1.png)
पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को किया गिरफ्तार
![](http://gatimannews.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-13-at-19.30.01.jpeg)
![](https://gatimannews.com/wp-content/uploads/2022/05/16.jpg)
![](http://gatimannews.com/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-14-at-10.36.46-1.jpeg)