शादी के विरोध में दुल्हन बारात आने से पहले पहुंची थाने

हरिद्वार। बारात आने से ठीक पहले दुल्हन के थाने पहुंचने से परिजनों मेंहडकंप मच गया। थाने में दुल्हन को देखकर पुलिस वाले भी हैरान हो गए। पड़ताल करने पर पता चला कि दुल्हन की उसके परिवार वाले जबरन शादी करवा रहे हैं। जिसके विरोध में दुल्हन शादी छोड़कर सीधे थाने पहुंची। जहां पहुंचकर उसने कहाकि वह शादी नहीं करना चाहती है।
मामला कनखल थाना क्षेत्र का है। जहां रविवार को दुल्हन के परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे। बारात ऋषिकेश से आनी थी। किन्तु दुल्हन चुपचाप थाने पहुंचे गयी। दुल्हन को थाने में देखकर पुलिसकर्मियों ने जब उससे थाने आने की वजह पूछी तो उसने बताया कि वह श्यामपुर थाना क्षेत्र में रहती है। परिजन उसकी शादी करवा रहे हैं। आज उसकी शादी है और वह शादी नहीं करना चाहती। कनखल पुलिस ने युवती की बात सुनने के बाद श्यामपुर पुलिस से सम्पर्क किया। पुलिस दुल्हन के परिजनों को साथ लेकर कनखल पहुंची। परिजनों के थाने में पहुंचने के बाद युवती परिजनांे से बात करने के लिए तैयार नहीं हुई। काफी कोशिशों के बाद युवती बात करने के लिए राजी हुई। जिसकी परिणति यह हुई कि युवती शादी के लिए मान गयी और युवती को श्यामपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बाद में युवती की शादी करवा दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *