महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिन्दू बचाओ मोर्चा बनाने की घोषणा की
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित सर्वानंद घाट पर गंगाजल की शपथ लेकर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी व कार्षि्ण स्वामी अमृतानंद ने अपने साथियों के साथ हिन्दू बचाओ मोर्चा बनाने की घोषणा की। घोषणा के समय उनके साथ यति निर्भयानंद, राजू सैनी, बिट्टू सिखेड़ा, जितेंद्र पवार, संदीप जिंदल, आशु रस्तोगी और भैरव सेना की पूरी कार्यकारिणी उपस्थित थी। हिन्दू बचाओ मोर्चा को सबसे से पहला समर्थन भूमापीठाधीश्वर दण्डी स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने दिया।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज और कार्षि्ण स्वामी अमृतानंद का समर्थन करते हुए दण्डी स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि यह पीड़ा का विषय है कि हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार कभी भी यूनाइटेड नेशन्स आर्गेनाईजेशन तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नहीं उठे। यह बताता है कि एक समुदाय के रूप में हिन्दू अपने धर्म और अस्तित्व को विश्व के सामने सही प्रकार से रखने में असफल रहे हैं। हमें इसके कारणों को खोज कर सुधार करना होगा। भूमा निकेतन इस कार्य में सदैव हिन्दू बचाओ मोर्चा के साथ रहेगा। उन्होंने हरिद्वार सहित संपूर्ण सनातनी धर्मगुरुओं से इस महान कार्य मंे सहयोग देने का आह्वान किया।
सर्वानंद घाट पर हिन्दू बचाओ मोर्चा की स्थापना करते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने शपथ ली कि यदि विधर्मी किसी हिन्दू को चाहे वह उनका अपना व्यक्तिगत शत्रु ही क्यों ना हो, को निशाना बनाते हैं तो वो सदैव हिन्दू के साथ रहेंगे। सर्वानंद घाट पर पत्रकारों के सवालों का उत्तर देते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि कोई अगर सन्यासी होकर किसी मुस्लिम से मित्रता रखता है तो उससे लाखांे गुना अच्छा तो एक श्वान है। सन्यासी स्वयं अपने लिये भोजन अर्जित नहीं करते बल्कि सनातन धर्मियों का समाज उन्हें अपने खून पसीने की कमाई में से कुछ अंश दान करके पालता है। उन्होंने कहाकि स्वंय को धर्माचार्य कहने और विद्वान होने का दंभ भरने वाला संरूासी यदि यह कार्य करता है तो यह अक्षम्य अपराध है, जिसे कभी क्षमा नहीं कर सकते। ऐसे संन्यासी की तुलना उन्होंने श्वान से की।
उन्होंने चुनौती दी कि यदि किसी सन्यासी को इस बात पर कोई संदेह है तो वह कुरआन और हदीसों पर उनसे खुलेआम शास्त्रार्थ कर सकता है।
भैरव सेना के संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष हिमाशु राजपुत, जिला सह सयोजक अभिनव चौहान, प्रदेश प्रवक्ता शुभम भारद्बाज, मनीष धीमान, अरूण चौहान, आशु रस्तोगी सहित उपस्थित होकर हिन्दू बचाओ मोर्चा को समर्थन और सहयोग देने की शपथ ली।