खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहर के समान है, क्योंकि इससे बनता है यूरिक एसिड और खराब कोलेस्ट्रॉल।
खाना खाने के बाद पानी पीना जहर समान:-
खाने के साथ पानी अमृत है या जहर अच्छे स्वस्थ्य के लिए ये जानना बहुत जरुरी है कि हमारा खाना सही पच रहा है या नहीं? और ऐसा क्या कारण है कि हम खाना खाने के बाद पानी क्यों ना पीयें? ये आपकी अनेक बीमारियों का कारण भी हो सकता हैं और अनेक बीमारियों का हल भी।
आइये जानिए इसी राज को:-
जब हम दाल, सब्जी, रोटी, दही, लस्सी, दूध, दही, छाछ, लस्सी, फल आदि को भोजन के रूप में खाया-पिया तो ये सब कुछ हमको उर्जा देता हैं और पेट उस उर्जा को आगे अंगों तक ट्रांसफर करता है।
पेट में एक छोटा सा स्थान होता है, जिसको हम हिंदी मंे अमाशय कहते हैं। उसी स्थान का संस्कृत में नाम है जठर और अंग्रेजी मे एपिगैस्ट्रीयम है। ये एक थैली की तरह होता है और यह जठर हमारे शरीर में सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि सारा खाना सबसे पहले इसी में आता है।
ये बहुत छोटा सा स्थान हैं, और इसमें अधिक से अधिक 350 ग्राम तक ही खाना आ सकता है। उसके बाद हम जो भी खाते हैं, वो सब अमाशय में आ जाता है। आमाशय में अग्नि प्रदीप्त होती है, उसी को जठराग्नि कहते हैं।
ये जठराग्नि, अमाशय मंे प्रदीप्त होने वाली आग है। ऐसे ही पेट में होता है जहां खाना खाते ही जठराग्नि प्रदीप्त हो जाती है।
यह ऑटोमेटिक है, रोटी का पहला टुकड़ा मुंह मंे डालते ही जठराग्नि प्रदीप्त हो जाती है। ये अग्नि तब तक जलती है जब तक खाना पचता है। लेकिन जब हमने खाना खाते ही गटागट पानी पी लिया और वो भी खूब ठंडा पानी तो जो आग (जठराग्नि) जल रही थी, वो बुझ गयी। आग अगर बुझ गयी, तो खाने की पचने की जो क्रिया थी वो भी रुक गई।
अब फैसला आपका कि खाना खाते ही आपने पानी पीना है या नहीं, क्योंकि ये जिंदगी आपकी है और जीना भी आपने ही है।