हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा का शुभम मैन्दोला को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आज विधायक मदन कौशिक के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।
विदित हो कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल की संस्तुति पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने अन्य पदाधिकारियों के साथ शुभम मैन्दोला को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसके बाद आज शुभम मैन्दोला का भाजपा नगर विधायक मदन कौशिक के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मदन कौशिक ने शुभम मैन्दोला को बधाई देते हुए पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि शुभम के जिला उपाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, उत्तरी हरिद्वार मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर, कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपांशु शर्मा, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष कपिल बालियान, मध्य हरिद्वार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशांत, राजकुमार अरोड़ा, छवि पंत, पार्षद सचिन अग्रवाल ,आदि प्रमुख रहे।