जानिए क्या हैं ओस की बूंद के फायदे

ओस को हम सभी ने देखा है। ओस रात में पड़ती है और सुबह घास और पेड़ पौधों में लगी रहती है।

हममें से कोई नहीं जनता की ओस हमारी कितनी बीमारियों में काम में आती है और कितनी बिमारियों को दूर भगाती है। ओस की बूंदे जितनी छोटी होती है उतनी ही लाभकारी होती हैं।

ये छोटी-छोटी बूंदे हमारे शरीर के अनेक रोगो को दूर करती हैं और हमारे शरीर को स्वस्थ रखती है।
मुँह के छाले जब हमारा पेट खराब होता है तो हमारे मुँह में जीभ में होठों पर मोटे-मोटे छाले पड़ जाते हैं। जो हमंे खाना खाने पानी पीने में बहुत परेशन करते हैं। और हम सही से बोल भी नहीं पाते। अपने मुँह के छालों को ठीक करने के लिए सुबह-सुबह ओस की कुछ बूंदे मुँह पर लगाएं थोड़ी देर मुँह बंद करें और बाद में कुल्ला कर लें। तीन चार दिन तक ऐसा करने से छाले ठीक हो जाएंगे और बहुत जल्दी आराम भी मिलेगा।

ओस की बूंदों के फायदे

पैरों में सूजन
हमारा वजन ज्यादा बढ़ जाने पर या हमारे पैरों में दर्द होने पर हमारे पैरों में सूजन आ जाती है जो हमे चलने फिरने में बहुत परेशान करती है। सुबह-सुबह हरी घास पर ओस की बूंदे गिरी हां,े उस पर हमे नंगे पाँव चलना चाहिए। हर रोज 20-25 मिनट ऐसा करने से हमारे पैरों की सूजन चली जाती है और हमारे पैरों में जो दर्द होता है वह भी नहीं होता। हरी घास और उस पर पड़ी ओस की बूंदे हमारे शरीर को बहुत अच्छा लाभ देती है।

होंठों का फटना
अक्सर तेज हवा धूल धूल मिट्टी के कारण हमारे होंठ फट जाते हैं और हमंे बहुत परेशान करते हैं। उनमे दर्द भी होता है। सुबह-सुबह ओस की बूँद लेकर उसमंे थोड़ी से मलाई मिलाकर होठों पर लगाने से होंठ कोमल बनते हैं और फटते भी नहीं हैं तथा मुलायम हो जाते हैं।

चेहरे के दाग धब्बे
अक्सर हमारे चेहरे पर कुछ पिम्पल्स निकल आते हैं जो ठीक हो जाते हैं, लेकिन उनके निशान रह जाते हैं। सुबह-सुबह हरी घास या पेड़ों पर पड़ी ओस को लेकर उसमे थोड़ा सा बेसन और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लेप लगाएं और 10-15 मिनट बाद चेहरे को धो दें। चेहरे पर चमक आएगी और दाग धब्बे दूर हो जाएंगे। हम चाहे तो उसको सीधे ही अपने चेहरे पर लगा सकते हैं इससे चेहरे की थकान भी दूर हो जाती है और चेहरे में चमक आती है।

थकान दूर करना
पूरे दिन काम करते करते चाहे घर हो या बाहर हमारे हाथ पैरों में दर्द होने लगता है और हमें नींद भी नहीं आती। पूरे शरीर में दर्द रहता है। इससे बचने के लिए सुबह हरी घास पर पड़ी ओस पर सुबह 10-15 मिनट नंगे पाँव उस पर चलना चाहिए इससे हमारी थकान दूर होती है और रात में हमे अच्छी नींद भी आती है।

Dr. (Vaid) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *